फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All-round siege of criminals by police

अपराधियों की पुलिस ने की चौतरफा घेराबंदी

Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
All-round siege of criminals by police
अलग-अलग मामलों में 24 घंटे में 63 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस चला रही अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। इसके तहत विशेष अभियान चलाए जा रहा है। जिले में अलग-अलग मामलों में 24 घंटे के अंदर 63 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक जनवरी से रविवार तक पुलिस बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि जनपद के 21 थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को दबोचा। एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। एक जनवरी से रविवार तक पुलिस पांच हजार से अधिक अपराधियों पर विभिन्न मामलों में कार्रवाई कर चुकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और होली के पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन

जनवरी से लेकर अभी तक की गई कार्रवाई
- 1285 अवैध शस्त्र पकड़े गए। 1161 जुआ अधिनियम और 737 एनडीपीएस में चालान किए।
- 2346 शराब तस्करों पर शिकंजा कसा। 50 से अधिक शराब की भट्टी ध्वस्त कराई।
- 733 तमंचे, सात देसी रिवाल्वर, 1141 कारतूस, 536 चाकू बरामद किए।
- 641 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।
- हत्या, लूट, चोरी और गोकशी के मामलों में 691 आरोपियों को पकड़ा। इनमें कई पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।
- 1314 अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया। 130 अपराधियों को जिला बदर किया। इनमें 48 को गिरफ्तार भी किया।
- 55 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।
- 38 अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कराए।
- सशक्त पैरवी कर 487 आरोपियों को विभिन्न मामलों में सजा कराई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed