फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All markets will open six days a week

सप्ताह में छह दिन खुलेंगे समस्त बाजार

Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
All markets will open six days a week
कलेक्ट्रेट सभागार में बाजारो को दोनो तरफ खुलवाने की मांग को लेकर व्यापारियो के साथ बैठक करते जिल? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अनलॉक टू के दौरान जिले में अब समस्त बाजार सप्ताह में छह दिन खोले जाएंगे। अब बाएं और दाएं की बजाय दोनों ओर ही दुकानें खोली जाएंगी। इसके साथ ही साप्ताहिक बंदी भी पूर्व की तरह लागू होगी। इसके चलते शहर में अब साप्ताहिक बंदी रविवार की जगह मंगलवार को होगी। बाजार सुबह दस से रात आठ बजे तक खोले जाएंगे। जिले के व्यापारी संगठनों की ओर से की जा रही मांग के बाद जिला प्रशासन ने दोनों ओर समस्त बाजार खोलने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों की ओर से कहा गया कि बाएं और दाएं के रोस्टर से व्यापारी तीन ही दिन दुकानें खोल पा रहे हैं। इससे न तो व्यापारियों को लाभ हो रहा है और न ही ग्राहकों को। वन साइड सिस्टम को लेकर अधिकतर बाजारों में विवाद के हालात पैदा हो रहे हैं। इसलिए व्यापारियों और आम लोगों का हित देखते हुए दोनों ओर बाजार खुलने चाहिए। काफी देर तक व्यापारियों की राय लेने के बाद डीएम ने मौजूदा रोस्टर बदलते हुए दोनों ओर दुकानें खोलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारी संगठनों को चेतावनी भी दी कि यदि कोरोना संक्रमण के बीच सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और अन्य नियमों में लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन फिलहाल एक सप्ताह के लिए यह ट्रायल करेगा। हालात सामान्य रहे तो यही व्यवस्था आगे बढ़ा दी जाएगी। इस दौरान एडीएम (ई) एसबी सिंह, एडीएम (एफ) विनोद कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, व्यापारी नेता शीतल टंडन, दिनेश सेठी, राजकुमार मक्कड़, विवेक मनोचा, गुलशन धींगड़ा, एसके दुआ, सुनील राणा, दिनेश जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ा तो बाजार ही बंद किया जाएगा
सहारनपुर। डीएम ने व्यापारी संगठनों को चेतावनी दी कि यदि इस व्यवस्था के बाद बाजारों में हालात बिगड़ते हैं तो इसके लिए कारोबारी ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी बाजार में कोरोना संक्रमण बढ़ता है तो अब पूरा बाजार बंद करवा दिया जाएगा। इसलिए व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर, भीड़ पर नियंत्रण आदि का ध्यान रखे। बाजारों में ऑडियो के माध्यम से लगातार जागरूक करने की भी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed