{"_id":"5f075bff8ebc3e6374562aba","slug":"all-markets-open-then-people-are-careless-saharanpur-news-mrt4904555182","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्त बाजार खुले, फिर लापरवाह हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्त बाजार खुले, फिर लापरवाह हुए लोग
विज्ञापन
जनता रोड़ पर दोनो तरफ का बाजार प्तखुलने कारण सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां सड़को पर खड़े वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच व्यापारियों की मांग और भारी दबाव के बीच जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से समस्त बाजार तो खुलवा दिए। चेतावनी के बाद भी अधिकतर बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क से लेकर अन्य नियमों के अनुपालन के प्रति लापरवाही साफ नजर आई। नई व्यवस्था के पहले दिन ही बाजारों में भीड़, जाम और अतिक्रमण के हालात नजर आए।
शहर के कोर्ट रोड, भगत सिंह चौक, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, शहीद गंज से लेकर जनता रोड, लिंक रोड तक अधिकतर जगहों पर सड़कों से बाजारों तक भारी भीड़ नजर आई। जिला प्रशासन की चेतावनी और व्यापारी संगठनों की अपील के बावजूद दुकानदारों और ग्राहकों ने अपने वाहन सड़क तक खड़े कर रखे थे। इसके चलते बार-बार जाम के हालात भी बनते रहे।
मीटिंग में किए थे बड़े दावे
सहारनपुर। बाएं और दाएं फार्मूले से दुकानें खोलने का रोस्टर खत्म कर समस्त बाजारों में दोनों ओर प्रतिष्ठान खोलने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। डीएम अखिलेश सिंह सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में व्यापारियों ने बड़े दावे किए। उनकी ओर से कहा गया था कि दोनों ओर के बाजार खुल जाएं बाकी दुकानदारों को वे खुद जागरूक करेंगे। जुबली पार्क सहित अन्य स्थलों पर पार्किंग कराने, अतिक्रमण और भीड़ को रोकने, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगवाने तक की जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात कही गई, मगर बृहस्पतिवार के हालात देखकर लगा कि दावों में दम नहीं रहा। लापरवाही बरतकर दुकानदार कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ा देंगे।
विज्ञापन
अब लापरवाही की तो पड़ेगी भारी
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने पुलिस टीम के साथ शहर में कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटवाया। चालान भी करवाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक सप्ताह तक ट्रायल का समय दिया। अब यदि व्यापारी और अन्य लोग लापरवाही करते हैं तो वह काफी भारी पड़ेगी। यदि किसी बाजार में व्यापारी संक्रमित आता है तो संबंधित पूरा बाजार ही बंद करवाया जा सकता है। इसके अलावा जुर्माना वसूलने और चालान की कार्रवाई तेज की जाएगी।

श्रीराम चौक से लेकर घंटाघर पर दोनो तरफ का बाजार खुलने कारण सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पर दोनो तरफ का बाजार खुलने कारण सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR