फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All evidence in pen drive, movements captured on cameras: Ashutosh Brahmachari

पेन ड्राइव में सभी सबूत, कैमरों में हरकतें कैद : आशुतोष ब्रह्मचारी

Fri, 27 Feb 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
All evidence in pen drive, movements captured on cameras: Ashutosh Brahmachari
आशुतोष ब्रह्मचारी। स्रोत वीडियो ग्रेब
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए। पंत विहार में एक रस्म पगड़ी में शामिल होने आए आशुतोष ब्रह्मचारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पेन ड्राइव में सभी सबूत हैं। सभी हरकतें कैमरे में कैद हैं। न्यायालय ने देखने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इनके मठ को सपा और कांग्रेस पार्टियां फंडिंग करती हैं। विदेशों से भी हवाला के जरिये इनके मठ में रुपये भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में भी लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। आरोप लगाया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपना मेडिकल टेस्ट कराए। इससे सभी स्थिति साफ हो जाएगी। कोई भगवा पहनकर ढोंग करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने न्यायालय को प्रमाण दिए हैं। मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच करा लें। कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मठ की भी जांच होनी चाहिए। यहां पर कई तरह की अवैध गतिविधियां होती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से बच्चों को हवाला के जरिये आए रुपयों से खरीद कर लाया जाता है। उनके साथ भी इसी तरह की हरकतें की जाती है। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि अब उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। मेरे ऊपर आरोप लगाने वाले इन्हें सिद्ध करने के लिए प्रमाण दें। मैंने आरोप लगाए है तो प्रमाण भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed