फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All CCTVs will be connected to ICCC for Safe City

Saharanpur News: सेफ सिटी के लिए आईसीसीसी से जोड़े जाएंगे सभी सीसीटीवी

Sat, 19 Aug 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
All CCTVs will be connected to ICCC for Safe City
नगर निगम में बैठक लेती नगर आयुक्त
-नगर आयुक्त ने अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में चर्चा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सेफ सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर निगम महानगर में प्रतिष्ठानों पर लगे व्यक्तिगत सीसीटीवी को भी आईसीसीसी यानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ेगा। जिसके बाद कंट्रोल रूम में बैठकर शहर के उन हिस्सों पर भी नजर रखी जा सकेगी, जहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं। इस संबंध में नगर आयुक्त ने शनिवार को अनेक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने बैठक में प्रतिनिधियों को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जन सुरक्षा, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महानगरों को सेफ सिटी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में करीब एक हजार कैमरे विभिन्न चौराहों और तिराहों में लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भी महानगर के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल जैसे शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बाजारों, बैंकों, अस्पतालों, उद्योगों, कोचिंग सेंटरों, स्कूल-कॉलेजों, पेट्रोल पंपों आदि पर लगे कैमरों को भी सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। उक्त सभी संस्थानों और प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि उन्हें इंटरनेट कनेक्शन लेते हुए एक पब्लिक आईपी एड्रेस देना होगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह, बीएसए डॉ. विनीता, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. विवेक बनर्जी, लीडबैंक मैनेजर प्रवीण, सराफा एसोसिएशन के राम राजीव सिंघल, बीपीसीएल के रवनीत सिंह, पीडब्लूडी के धर्मेंद्र, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक अवनीश यादव, आईसीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक जोशी, विनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed