{"_id":"587142284f1c1bde0715844b","slug":"alert-police-and-administration-for-peaceful-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी में फ्लैग मार्च करते अधिकारी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में 77 कंपनियों के जवानों समेत करीब साढ़े 12 हजार जवानों की डिमांड की गई है।
पुलिस प्रशासन ने पिछले विधानसभा चुनावों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आंकड़ा तैयार किया गया है। नए बूथ बनने के कारण पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार कुछ बूथ अधिक हैं। जिस कारण इस बार पिछले चुनावों की अपेक्षा शासन से अधिक सुरक्षा बल की डिमांड की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बार संवेदनशील बूथों पर अधिक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके। जबकि, कुछ फोर्स मोबाइल गाड़ियों में रहेगी।
77 कंपनियों एवं 5000 पुलिस कर्मियों की डिमांड
सहारनपुर। चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5000 पुलिस कर्मियों की डिमांड की गई है, जिनमें 4500 कांस्टेबल एवं होमगार्ड तथा करीब 500 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की डिमांड की गई है। इसके अलावा 77 कंपनियों की डिमांड की गई है। जिनमें आईटीबीपी, सीआरपीएफ, पैरा मिलट्री फोर्स, पीएसी शामिल हैं।
विज्ञापन
पर्याप्त पुलिस बल मिलने की उम्मीद ः सहारनपुर। एसएसपी भारत सिंह यादव का कहना है कि चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की डिमांड की गई है। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा बल मिलने की उम्मीद है। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
थाने पर शस्त्र जमा कराने के निर्देश
रामपुर मनिहारान। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शस्त्र लाइसेंस धारकों को शस्त्र थाने पर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में कुल 851 में से अभी तक कुल 250 हथियार ही जमा हुए हैं। इनमें से 62 ऐसे शस्त्र हैं जिनके धारकों की मौत हो चुकी है तथा उनका पंजीकरण अभी तक किसी अन्य के नाम पर नहीं किया गया है। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने 273 व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किए हैं।
ईवीएम नहीं पहुंचने से प्रशिक्षण टला ः सहारनपुर। शनिवार की अपराह्न कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम की जानकारी दी जानी थी। मगर समय से ईवीएम न पहुंचने की वजह से प्रशिक्षण नहीं हो सका। ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी वहां से बैरंग लौट गए।
पैरा मिलट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
गागलहेड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गागलहेड़ी पुलिस व पैरामिलट्री फोर्स ने कस्बे व आसपास के कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। शनिवार को तीसरे पहर एसडीएम सदर राम बिलास यादव एसओ संजीव कुमार के नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस व पैरामिलट्री फोर्स ने कस्बे में प्रधान प्रतिनिधि बिजेंद्र धीमान के साथ तथा हरौड़ा अहतमाल, हरौड़ा मुस्तकम, कोलकी कला, बलियाखेडी, नन्हेड़ा गाजी, कैलाशपुर, रसूलपुर, बेहडेकी आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया।
एसओ संजीव कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।