फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert in Saharanpur after blast in train in MP

एमपी में ट्रेन में ब्लास्ट के बाद सहारनपुर में अलर्ट

Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Alert in Saharanpur after blast in train in MP
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भोपाल से शाहजहांपुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट के बाद लखनऊ में एक संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रेनों एवं बसों में चेकिंग शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे पर भी पुलिस निगरानी कर रही है। मध्य प्रदेश में ट्रेन में हुए ब्लास्ट को आतंकी कार्रवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन


जिसके बाद लखनऊ में एक संदिग्ध आतंकी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है, कानपुर में भी एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सहारनपुर में भी इसी के तहत अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस की टीमों ने रोडवेज बसों एवं ट्रेनों की चेकिंग शुरू कर दी है। सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है। पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों की चेकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

कुछ लोगों से उनका पूरा पता भी लिखा गया और सामान की तलाशी ली गई। जिससे ट्रेन में गहमागहमी का माहौल बना रहा।   साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी प्लेटफार्मों पर पुलिस ने नजर रखी।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ही पिछले वर्ष इंडियन मुजाहिदीन का एक आतंकी शेख एजाज अहमद पकड़ा गया था। जिस कारण सहारनपुर में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सड़क पर वाहनों में भी चेकिंग शुरू कर दी गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों की भी चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed