फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alcohol was the cause of death in the prisoner's second report

बंदी की बिसरा रिपोर्ट में मौत की वजह आई एल्कोहल

Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Alcohol was the cause of death in the prisoner's second report
सहारनपुर। जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बंदी की मौत के मामले में गाजियाबाद प्रयोगशाला से बिसरा रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मौत की वजह एल्कोहल बताई गई है। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं कि बंदी ने एल्कोहल का सेवन जेल में कैसे कर लिया। जेल अधीक्षक ने मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव अंबेहटा पीर निवासी जाकिर (48) पुत्र सईद को जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आठ माह पूर्व जेल भेजा था। जिला कारागार में 27 दिसंबर 2021 को जाकिर को अचानक से हृदय में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर जाकिर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जाकिर की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया था। चिकित्सकों के पैनल ने जाकिर का बिसरा सुरक्षित रख लिया था और गाजियाबाद प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा था। अब करीब सात माह बाद जाकिर की बिसरा रिपोर्ट आई है, जिसमें उसकी मौत वजह एल्कोहल बताई गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में मिथाइल, इथाइल और एल्कोहल के विष पाए गए हैं। पता लगने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने पूरे मामले की जांच बैठा दी है। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल से जाकिर को सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया था और मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हुई थी। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कितनी मात्रा में उसके शरीर में एल्कोहल मिला है। उन्हें आशंका है कि उपचार के दौरान किसी दवा के माध्यम से जाकिर के शरीर के अंदर एल्कोहल जा सकता है। क्योंकि, कफ सीरप हो या फिर होम्यापैथिक दवाएं, इनमें भी एल्कोहल होता है। इसलिए जांच चल रही है। इसमें अगर कारागार कर्मियों की कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed