फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AIUDF chief Badruddin said that Muslims should not be afraid of targeting policy of government

देवबंद: AIUDF के प्रमुख बदरुद्दीन बोले- सरकार की टारगेट करने वाली नीति से न घबराएं मुसलमान

Wed, 14 Sep 2022 09:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Sep 2022 09:58 PM IST
सार

बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि सरकार की टारगेट करने वाली नीति से मुसलमान बिल्कुल न घबराएं। जानिए उन्होंने और क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
AIUDF chief Badruddin said that Muslims should not be afraid of targeting policy of government
एआईयूडीएफ के प्रमुख व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख, असम के सांसद और दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम और उत्तर प्रदेश में मदरसों को निशाना बनाए जाने को लेकर सरकारों पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गरीब मुसलमान अपना पेट काटकर चंदा देकर मदरसों को चला रहा है। यह जनता की प्रॉपर्टी है। इसलिए इन्हें कोई हाथ न लगाए। मौलाना बदरुद्दीन ने मुसलमानों से आह्वान किया कि वह सरकार की टारगेट करने वाली नीति से जरा भी न घबराएं।  

विज्ञापन


मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शामिल होने पहुंचे मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बातचीत में असम सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर मदरसों में कोई आतंकी पाया जाता है और उस पर दोष सिद्ध होता है तो बेशक उसको गोली मार दीजिए, लेकिन आप मदरसों को हाथ नहीं लगा सकते हैं। क्योंकि यह जनता की प्रॉपर्टी है। यदि जबरदस्ती की जाएगी तो इसके लिए हम संवैधानिक दायरे में जो भी जरूरी होगा वह करेंगे। मदरसों के संरक्षण के लिए हमें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तो हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने असम सरकार को बुलडोजर का रास्ता दिखाया है। जिस पर वह चल रही है, लेकिन हमें वहां के मुख्यमंत्री से कोई शिकायत नहीं है। शिकायत है तो वहां के डीसी और एसएसपी से। हम उनके खिलाफ हर स्तर पर उस समय तक लड़ाई लडे़ंगे, जब तक वह बर्खास्त होकर घर नहीं बैठ जाते। मौलाना अजमल ने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ हम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। योगी सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे कराए जाने पर मौलाना अजमल ने कहा कि मदरसा संचालकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह अपने दस्तावेज सहित सभी चीजों को दुरुस्त रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

 

दारुल उलूम का सम्मेलन वक्त की जरूरत
मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि मदरसा सर्वे के संबंध में दारुल उलूम में जो सम्मेलन बुलाया गया है वह वक्त की जरूरत है। इसका मकसद सामूहिक रूप से हिम्मत बंधाना है। इस सम्मेलन में जो भी लाइन ऑफ एक्शन जमीयत या दारुल उलूम देवबंद तैयार करे उस पर सभी को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है ग्राउंड रियलिटी चेक करने के लिए ऐसी बैठकें होती रहें। सांसद ने कहा कि जिस तरह असम और यूपी में भाजपा सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है, उससे हमें सरकार की नीयत पर शक है कि भविष्य में वह इस सर्वे का गलत इस्तेमाल करेगी।

यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें

महागठबंधन हुआ तो देंगे समर्थन : बदरुद्दीन
राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ नहीं हैं, लेकिन ऑल इंडिया लेवल पर अगर कोई महागठबंधन बनता है तो हम उस महागठबंधन का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जैसे विपक्षी नेता महागठबंधन बनाते हैं, उसमें वह किसी को भी नेता चुनें हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है। हम उस महागठबंधन का साथ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed