फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agniveer: Enthusiasm shown in the youth, the spirit of patriotism

अग्निवीर : युवाओं में दिखा उत्साह, देशभक्ति का जज्बा

Wed, 09 Aug 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Agniveer: Enthusiasm shown in the youth, the spirit of patriotism
सहारनपुर में अ​​ग्ननीवीर भर्ती के लिये पहुंचे युवा  श्रोत सेना
-- भले ही दौड़ में पास न हो पाएं हों, लेकिन फिर तैयारी करने का जुनून
विज्ञापन

-- देश की सेवा करने चाहते हैं अग्निवीर, भर्ती होे का है पूरा भरोसा


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया में युवाओं में सेना में भर्ती होने को भारी उत्साह नजर आया। देशभक्ति के जज्बे के साथ युवाओं ने दौड़ व अन्य प्रक्रिया में भाग लिया। लेकिन जो दौड़ समय रहते पूरी नहीं कर पाए, वह हिम्मत नहीं हारे हैं। उनका कहना है कि दोबारा तैयारी करके लिए अपने सपने को पूरा करेंगे।
जनपद शामली के कमालपुरा निवासी विशाल भाटी ने सेना भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वह दौड़ में पास नहीं हो पाए, लेकिन सेना भर्ती होने का उनका जुनून कम नहीं हुआ है। वह कहते हैं कि अगली बार वह अपने सपने को जरूर पूरा करेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह जनपद रामपुर के विष्णु सिंह का कहना है कि बचपन से उनका सपना सेना भर्ती होने का रहा है। अग्निवीर सेना भर्ती की परीक्षा वह पास कर चुके हैं। अब दौड़ अन्य प्रक्रियाओं में भाग लिया है और दस्तावेज जमा कराए हैं। दस्तावेज चेक होने के बाद और मेडिकल के बाद स्थिति का सही पता लगेगा। उन्होंने पूरी तैयारी के साथ हर प्रक्रिया में मेहनत के साथ भाग लिया है। देश की सेवा करने का मौका वह कभी खोने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद रामपुर निवासी प्रदीप कुमार भी देश सेवा का जज्बा लेकर भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगाई। प्रदीप कुमार भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके आए थे। इनको सेना में भर्ती होने का जुनून है। वह बताते हैं कि रोजाना सुबह चार बजे उठकर तैयारी करते हैं। सेना भर्ती होने की अपनी इच्छा को पूरी करके रहेंगे।


जनपद शामली निवासी देवेंद्र ने बताया कि सेना भर्ती होने की प्रक्रिया जटिल है, लेकिन उन्होंने हर प्रक्रिया पास की है। अब दस्तावेज जमा कराए हैं और फिर मेडिकल होगा। उन्हें उम्मीद है कि उनका सेलेक्शन जरूर हो जाएगा और वह देश की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed