फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After the protest, the shiplap was changed overnight

विरोध के बाद रातोंरात बदलवाया शिलापट

Sun, 02 Oct 2022 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
After the protest, the shiplap was changed overnight
वार्ड 39 में शिलापट का अनावरण कर सड़क व नाली निर्माण का उद्घाटन करते मेयर संजीव वालिया,नगर विधायक र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत वार्ड 39 की इंदिरा कॉलोनी में सड़क निर्माण किया जा रहा है। इससे जुड़े अधिकारियों और अन्य द्वारा महापौर संजीव वालिया की अनदेखी की गई। सड़क निर्माण से संबंधित तैयार कराए शिलापट तक पर उनका नाम नहीं था। स्थानीय पार्षद ने विरोध और मामला महापौर के संज्ञान में आने के बाद रातोंरात शिलापट बदलवाया गया। स्थानीय पार्षद ने नगरायुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण से संबंधित कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। सड़क का निर्माण डूडा द्वारा कराया जा रहा है। इसके शिलापट पर बड़े अक्षरों में नगर विधायक का नाम लिखवाया गया। नीचे डूडा की परियोजना अधिकारी, उनके बाद नगर आयुक्त और बाद में जिलाधिकारी का नाम था। वहीं, इस पर से महापौर का नाम गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी महापौर संजीव वालिया को दी। वहीं, संबंधित ठेकेदार और अवर अभियंता से भी शिकायत की। इसके बाद में शनिवार रात नया शिलापट लगाया गया। जिस पर नगर विधायक के साथ महापौर का भी नाम दर्ज है।
विज्ञापन

पार्षद उपाध्याय का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले संबंधित विभाग को सड़क की लागत और उससे संबंधित तमाम विवरण का बोर्ड लगाना चाहिए। इससे सड़क निर्माण में गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने नगर आयुक्त से सड़क के निर्माण संबंधी बोर्ड लगवाने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की। उधर, जेई करतार सिंह का कहना है कि शिलापट पर महापौर के नाम संबंधी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शिलापट पर मेरा नाम नहीं होने तथा शिलापट बदले जाने की जानकारी नहीं है। यह संबंधित विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार आदि की जिम्मेदारी है। हालांकि शिलान्यास के दौरान शिलापट पर मेरा नाम है।-संजीव वालिया, महापौर
सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास
सहारनपुर। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत डूडा द्वारा वार्ड 39 और 34 में पांच स्थानों पर करीब 82 लाख रुपये से सड़क और नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि ने शिलान्यास किया।
वार्ड 39 की इंदिरा कॉलोनी में पिंकू के मकान से पप्पन के मकान तक तथा ओमदत्त के मकान से सचिन के प्लॉट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क व नाली निर्माण होना है। इसी कॉलोनी में वीरेंद्र के मकान से सतपाल के मकान तक इंटरलाकिंग टाइल्स सड़क व नाली निर्माण तथा कमला के मकान से सविता के मकान से होते हुए रेखा के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क व नाली निर्माण होना है। इन कार्यों पर करीब 43 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 34 विनोद विहार में मुकेश के मकान से हरिदास पाल के मकान तक, राकेश के मकान से गुलाब सिंह के मकान तक, अशोक के मकान से हरे कृष्ण मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स/सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य होगा। वहीं, भोपाल के मकान से कल्लू के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स/सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य किया जाना है। कार्यों का शिलान्यास रविवार को किया। यहां पार्षद प्रतिनिधि दिग्विजय चौहान, पार्षद नंदकिशोर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया, मनीष सचदेवा, पुनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।

सड़क के उदघाटन का शिलापट ऊपर पहले वाला और नीचे बदला गया शिलापट।

सड़क के उदघाटन का शिलापट ऊपर पहले वाला और नीचे बदला गया शिलापट।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed