फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After the action of the weights and measures department, the court issued warrants, many traders arrested

Saharanpur News: नापतोल विभाग की कार्रवाई के बाद कोर्ट ने जारी किए वारंट, कई व्यापारी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
After the action of the weights and measures department, the court issued warrants, many traders arrested
गंगोह। विधिक माप विज्ञान (नापतोल) विभाग की ओर से की गई सख्त कार्रवाई के बाद नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा दर्ज मामलों में कोर्ट ने बड़ी संख्या में व्यापारियों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिए। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कई व्यापारियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि नापतोल विभाग की ओर से न तो उन्हें कोई नोटिस भेजा गया, न ही मामले की पूर्व सूचना दी गई। बिना जानकारी के सीधे कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है। मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रदीप तायल, संयोजक दीपांशु गोयल आदि कोतवाली पहुंचे और वहां पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याएं सामने रखी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सिर्फ न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पूरे मामले ने व्यापारियों में डर और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। व्यापारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना सूचना और संवाद के इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उधर, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने भी मामले में विभाग की कार्रवाई पर रोष जताया है। इस मामले में विभाग के निरीक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि यह मामले कई वर्ष पुराने है और कोर्ट में विचाराधीन है। बिना सूचना के विभाग ऐसी कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed