फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After 24 hours when the power will Saharanpur

सहारनपुर को आखिर कब मिलेगी 24 घंटे बिजली

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
After 24 hours when the power will Saharanpur
बिजली - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नया साल शुरू होने से पहले ही लोगों को जिले के हर समय रोशन रहने की उम्मीद थी। सहारनपुर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का एलान किया गया।
विज्ञापन


विद्युत निगम के सलाहकार तक सहारनपुर आकर कह गए थे कि मंडल मुख्यालय को 24 घंटे बिजली मिलेगी। साल बदल गया, लेकिन बिजली की हालत नहीं बदल सकी।

विद्युत निगम लगातार सहारनपुर की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता आ रहा है, या यूं कहा जाए कि बड़े-बड़े सपने दिखाकर उन सपनों को धराशाई कर दिया गया। पहले तो कहा गया कि जिले में पावर ग्रिड बन रहा है।
विज्ञापन


यह पावर ग्रिड जिले की किस्मत ही बदल देगा। यहां बिजली का कभी कोई टोटा नहीं रह जाएगा। इस पावर ग्रिड से जिले को पर्याप्त बिजली मिलेगी और शेष बिजली यूपी के अन्य ग्रिडों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधा-साधा सहारनपुर इसके शुरू होने की आस लगाए रखा। जून 2016 में यह शुरू भी हो गया। लेकिन बिजली की हालत सुधरने की बजाय और खराब होती चली गई। 24 घंटे तो क्या मंडल मुख्यालय को 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल पाई।

उसके बाद विद्युत निगम को आरएपीडीआरपी योजना के तहत मिले बजट को ठिकाने लगाने के लिए बिजलीघरों की मरम्मत कराई, तार बदलवा डाले जो भी काम हो सकता था, कर दिया गया।

उसके बाद विद्युत निगम के सलाहकार कृपाल सिंह सितंबर में सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने अक्तूबर-नवंबर से मंडल मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का एलान कर गए।

लेकिन उनका सहारनपुर आकर इस प्रकार की घोषणा करना महज एक खानापूर्ति बनकर रह गया। 24 घंटे तो बिजली मिल नहीं सकी, अपितु कभी इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर तो कभी ग्रिड में गड़बड़ी आने के नाम पर कटौती होने लगी। 

अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि मंडल मुख्यालय की बिजली आपूर्ति में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। अधिक से अधिक समय बिजली की आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।


शेड्यूल भी उन्होंने शहर को 24 घंटे दिए जाने का कर दिया है। लेकिन ट्रांसमिशन से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती। कुछ लोकल फाल्ट के चलते भी कटौती हो जाती है। पिछले दिनों 400 केवी के ग्रिड में कुछ काम हुआ था, जिस कारण सप्लाई गड़बड़ाई थी। अब व्यवस्था सुधर रही है। इस साल शुरू से ही जिला मुख्यालय को 24 घंटे सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed