फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Adulterated cheese factory busted before Holi

Saharanpur News: होली से पहले पकड़ी मिलावटी पनीर की फैक्टरी

Fri, 27 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Adulterated cheese factory busted before Holi
सहारनपुर। होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान को तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर संचालित पनीर फैक्टरियों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सात क्विंटल से ज्यादा मिलावटी पनीर नष्ट कराया, जबकि पांच से अधिक नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। रिपोर्ट आने के बाद फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह में होली का त्योहार है। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को लेकर कमेला कॉलोनी में फरमान की पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। ड्रम में पनीर के टुकड़ों काे रखा गया है। मिलावट होने के संदेह पर टीम ने करीब सात क्विंटल पनीर को नष्ट कराया। इसके साथ ही पनीर के तीन, दूध के दो नमूने संग्रहित किए। इसके अलावा मंडलीय टीम ने देहरादून रोड स्थित एक पनीर फैक्टरी पर कार्रवाई की। पनीर सिंथेटिक केमिकल से तैयार हो रहा था। बड़ी मात्रा में मिलावटी दूध को जब्त किया है। मिलावटी पनीर को नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि होली के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed