फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADG heard the problems of the complainants and sent a team to resolve them

Saharanpur News: एडीजी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, टीम भेज कराया निस्तारण

Sun, 28 Jul 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
ADG heard the problems of the complainants and sent a team to resolve them
नागल। नकुड़। अपर पुलिस महानिदेशक ध्रुवकांत ठाकुर ने नागल के थाना समाधान दिवस में पहुंच फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। उधर नकुड़ में भी डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के समक्ष 15 शिकायतें आई जिनमें से दो का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन


शनिवार को थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने जनसमस्याएं सुनी। उनके समक्ष गांव ताजपुर निवासी गुरुवचन पुत्र ईश्वर चंद और मीरपुर मोहनपुर निवासी आनो पत्नी रामपाल सिंह ने जमीन संबंधी विवाद की शिकायतें दर्ज कराई। एडीजी ने तत्काल मौके से राजस्व टीम को मौके पर भेज समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नकुड़ के थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शिकायत सुनकर अधिनस्थों को निष्पक्षता से निस्तारण के निर्देश दिए। उनके समक्ष राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित पंद्रह शिकायत दर्ज की गई। इनमें से राजस्व संबंधी दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। डीएम ने सबसे पहले शिकायत रजिस्टर चैक किया। रजिस्टर में पुलिस व राजस्व संबंधित कई शिकायतें लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को उनके प्रार्थनापत्र निकलवा कर फरियादियों से बात करके मौके पर पहुंचकर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम संगीता राघव, सीओ एसएन वैभव पांडेय, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज, कोतवाल धर्मेंद्र गौतम, अतिरिक्त इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed