{"_id":"61dc764910f16d505f052195","slug":"additional-forces-will-be-deployed-in-sensitive-areas-saharanpur-news-mrt5729007181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवदेनशील इलाकों में होगी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती 17-16-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवदेनशील इलाकों में होगी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती 17-16-45
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की तैैयारियों में पुलिस जुट गई है। संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ मतदान केंद्र और स्थलों पर लगाई जाने वाली फोर्स की समीक्षा की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। वहीं, फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) और स्टेटिक सर्विलांस (एसएसटी) की संख्या 14 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है।
जनपद में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसमें पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। सुरक्षा की व्यूह रचना के लिए पुलिस तैयारियों में जुट गई है। बाहर से आने वाली फोर्स और अर्द्धसैनिक बलों के रुकने के लिए स्कूल व धर्मशालाएं चिह्नित की जा रही है। इसके अलावा जिले में 50 से अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र व स्थल को चिह्नित कर लिया गया है, जहां पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा।
मुचलका पाबंदी की कार्रवाई तेज, शस्त्र जमा कराने को भेजे नोटिस
जिले में पुलिस ने मुचलका पाबंद की कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार तक 35 हजार शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया गया है। इसके साथ ही सक्रिय अपराधियों और गिरोह चिह्नित किए गए हैं, जिन पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाई जाएगी। इसके अलावा 50 प्रतिशत शस्त्रधारकों को हथियार जमा कराने के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
सहारनपुर। सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के प्रचार व चुनाव को लेकर डाली जाने वाली पोस्ट पर नजर रखेंगी। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है। मतदान और मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- आकाश तोमर, एसएसपी