फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Add Vicks to hot water and inhale the steam; it will provide relief from coughing.

Saharanpur News: गर्म पानी में विक्स मिलाकर भाप दें, खांसी में आराम मिलेगा

Sun, 26 Apr 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Add Vicks to hot water and inhale the steam; it will provide relief from coughing.
सहारनपुर। जिले में मौसम का मिजाज काफी तल्ख हो गया है। दिन चढ़ते ही तापमान 40 के पार पहुंच रहा है। ऐसे मौसम में बच्चों को गर्मी जनित रोग डायरिया, उल्टी, डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार, शरीर में अकड़न और बेहोशी से बचाने के लिए उनके खाने-पीने में विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि बच्चे भरपूर मात्रा में भोजन-पानी लेते रहेंगे तो वह काफी हद तक इन रोगों से सुरक्षित रहेंगे। खांसी होने पर बच्चों को गर्म पानी में विक्स मिलाकर भाप दें तो आराम मिलेगा। यह बातें अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने पाठकों के सवालों के जवाब में कही।
विज्ञापन

------
सवाल : बार-बार दस्त की शिकायत और आंतों में सूजन है। (प्रियांशु कुमार, तीतरों)
जवाब : इसमें चिकित्सक से परामर्श लें। घर पर पानी को उबालकर पीएं। चिकनाईयुक्त चीजें को खाना बंद कर दें।
सवाल : मेरा बेटा चार साल का है। उसे रात में पेट दर्द की शिकायत रहती है। (मुकेश अग्रवाल, रामपुर मनिहारान)
जवाब : पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएं। पानी उबालकर पिलाएं। इससे भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल में दिखा सकते हैं।
सवाल : मेरा पोता तीन साल का है। उसे कुछ दिनों के अंतराल में जुकाम की शिकायत रहती है। (माह सिंह सैनी, महंगी)
जवाब : यह वायरल बुखार की तरह जुकाम है। बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। गर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान रखें। खाना कम खिलाएं। खिचड़ी, फल ज्यादा दें और पानी भी ज्यादा पिलाएं।
विज्ञापन

सवाल : मेरा बेटा 12 साल का है। उसे एक कान से कम सुनाई देता है। (अब्दुल कादिर, चिलकाना)
जवाब : यह पर्दा फटने से हो सकता है। इसके लिए जिला अस्पताल में ईएनटी को दिखाएं। दिखने के बाद ही इलाज होगा।
सवाल : मेरी बेटी 13 साल की है। उसे कोई भी दवा देते समय उबकाई आती है। (शराफत मिर्जा, तीतरों)
जवाब : इसका लिवर से कोई लेना देना नहीं है। एसिडिटी की समस्या है। दुकान की चीजें खिलाना बंद कर दें। इसके साथ ही चाय भी न पिलाएं।
सवाल : आठ साल का बेटा है। खाना कम खाता है और ग्रोथ भी नहीं हो रही। (संगीता, छुटमलपुर)
जवाब : चिप्स, मोमोज, कुरकुरे, चाऊमीन आदि खिलाना बंद कर दें। इसी वजह से भूख नहीं लग रही है। फल, दाल, खिचड़ी आदि खिलाएं। उम्र बढ़ने के साथ ग्रोथ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : बेटा चार साल का है। पेट ठीक से साफ नहीं होता है। (आयुष कुमार, कांशीराम कॉलोनी)
जवाब : हरी सब्जी, दाल, फल और पानी खूब पिलाएं। गर्मी में ओआरएस पिला सकते हैं। उसे आदत डलवानी पड़ेगी।
------
-- ओडिशा से फोन पर लिया परामर्श

ओडिशा निवासी सपना अग्रवाल ने फोन पर चिकित्सक से पोते के लिए परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि उनका सहारनपुर से संबंध है और वहां के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े हुए हैं। ग्रुप में अमर उजाला की कटिंग आई थी। उनके पोता आठ महीने का है, जिसे सात दिन से खांसी है। इस पर चिकित्सक ने गर्म पानी में विक्स डालकर भांप लेने का परामर्श दिया। इसके साथ ही चिकित्सक ने यह भी बताया कि भांप देते समय बच्चे को रुला दें, ताकि भांप अच्छे से मुंह में जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed