{"_id":"60fb0c478ebc3e5832769756","slug":"action-will-be-taken-on-wrong-use-of-social-media-saharanpur-news-mrt548725968","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करने वालों की फंसेगी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करने वालों की फंसेगी गर्दन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने के इरादे से गलत पोस्ट और वीडियो डालने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी। ऐसे लोगों को चिंहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें साइबर थाने के अलावा प्रत्येक थाने पर एक टीम काम करेगी, जो ऐसे लोगों को चिंहित कर कार्रवाई कराएगी।
त्योहारी सीजन चल रहा और विधानसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद करने का झांसा देकर साइबर अपराधी ठगी भी कर चुके हैं। ऐसे में अब पुलिस इन अपराधियों और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों को चिंहित करेगी। इसको लेकर साइबर क्राइम थाने की देखरेख में जनपद के 21 थानों पर पुलिस टीमों का गठन किया जाएगा, जो ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाटसएप ग्रुपों की निगरानी करेंगे। पुलिस को इनपुट मिला है फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर कई एकाउंट बनाए गए हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे लोगों को चिंहित कर उनके खिलाफ संबंधित थाने या साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसको लेकर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
वर्जन ..........
माहौल खराब करने के इरादे से सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वाले लोगों को चिंहित किया जाएगा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की ओर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -डा. एस चनप्पा, एसएसपी