{"_id":"600717af8ebc3e340274aa44","slug":"action-will-be-taken-if-dirt-is-found-in-the-toilets-saharanpur-news-mrt52134648","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई : नगरायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई : नगरायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शौचालयों में गंदगी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मंगलवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। बीते वर्ष प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। इस बार निगम ने पहले नंबर पर आने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। मगर फिर भी कुछ जगहों से शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों और सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी स्तर पर कमी ना रह जाए। उन्होंने शौचालयों को विशेष रूप से साफ रखने के निर्देश दिए। बैठक में सफाई निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, नीरज, आशीष, राजबीर, अमरीश, मनोज, नत्थीलाल, महेश राणा, आनंद, सुधाकर आदि मौजूद रहे।
ओडीएफ प्लस प्लस का प्रमाणपत्र मिला
नगर निगम सहारनपुर को दोबारा ओडीएफ प्लस प्लस मिला है। इसका प्रमाणपत्र भी मंगलवार को सहारनपुर पहुंच गया है। आईटीसी के कार्यक्रम अधिकारी पामीश कुमार ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को प्रमाणपत्र सौंपा। नगरायुक्त ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष ओडीएफ प्लस प्लस का प्रमाणपत्र मिलना साझा प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने शहर को साफ रखने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की।