Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pollution poison infused the air; the heaviest fireworks activity occurred at the Clock Tower (Ghantaghar), with the AQI reaching 268.

Saharanpur News: हवा में घोला प्रदूषण का जहर, घंटाघर पर सबसे अधिक आतिशबाजी, एक्यूआई 268 रहा

Tue, 10 Nov 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pollution poison infused the air; the heaviest fireworks activity occurred at the Clock Tower (Ghantaghar), with the AQI reaching 268.
सहारनपुर। दिवाली पर रातभर हुई आतिशबाजी के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वायु प्रदूषण बढ़ा है। सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र घंटाघर का रहा, जहां एक्यूआई 268 दर्ज किया गया। बीते वर्ष 2025 को दिवाली की रात घंटाघर क्षेत्र का एक्यूआई 209 था। सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली पर शोर प्रदूषण भी लगभग दोगुना रहा है। जनपद में इस बार 20 अक्तूबर के बाद से एक्यूआई 200 से ऊपर चल रहा है। ऐसे में दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के कारण बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर सभी की निगाह थी। इस बार तीन जगहों पर वायु और शोर प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन

इनमें घंटाघर क्षेत्र, आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित आईपीटी परिसर और बलियाखेड़ी ब्लॉक में प्रदूषण मापा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने एक नवंबर यानी दिवाली से पहले और आठ नवंबर की रात यानी दिवाली के दिन का एक्यूआई मापा। इसमें लगभग दोगुने का अंतर आया है। सबसे अधिक वायु प्रदूषण घंटाघर क्षेत्र में दर्ज किया गया है। इसकी तुलना बीते वर्ष पर दिवाली के एक्यूआई से करें तो 59 अधिक है। उधर, शोर प्रदूषण भी सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली की करीब दो गुना दर्ज किया गया है। इसमें जिला अस्पताल क्षेत्र भी शामिल है। जबकि शोर प्रदूषण में सबसे कम वृद्धि औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली रोड पर रही है।
विज्ञापन

------
एक नवंबर और दिवाली की रात एक्यूआई
स्थान-------------एक नवंबर----आठ नवंबर
घंटाघर------------152---------268
आईपीटी-----------140---------210
बलियाखेड़ी ब्लॉक----99----------136
------
बीते आठ साल का दिवाली का एक्यूआई
वर्ष------एक्यूआई
2026----268
2025----209
2024----272
2023----174
2022----212
2021----270
2020----374
2019----381
------
एक नवंबर और आठ नवंबर की रात शोर प्रदूषण (डेसीबल में)
क्षेत्र------------------------------एक नवंबर---आठ नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल (शांत क्षेत्र)-------36.3-------60.2
घंटाघर चौक (व्यावसायिक क्षेत्र)----------46.2-------71.4
हरि मंदिर आवास विकास (आवासीय क्षेत्र)---40.6-------66.8
दिल्ली रोड (औद्योगिक क्षेत्र)-------------64.3-------74.6
------
हवा की श्रेणी और जीवन पर उसके दुष्प्रभाव
एक्यूआई-------सेहत के लिए
शून्य से 50-----अच्छी
51 से 100-----संतोषजनक
101 से 200----सामान्य
201 से 300----खराब
301 से 400----बेहद खराब
401 से 500----गंभीर
------
दिवाली पर वायु और शोर प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई हैै। वायु प्रदूषण के मामले में सबसे अधिक प्रदूषित घंटाघर क्षेत्र रहा है। शोर प्रदूषण भी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ा है।
- डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed