फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action should be taken against those giving protection to Bangladeshis: Gopal

बांग्लादेशियों को संरक्षण देने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई - गोपाल

Thu, 19 Nov 2020 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those giving protection to Bangladeshis: Gopal
बेहट रोड़ भाजपा कार्यालय पर हिन्दु जागरण मंच की बैठक में विचार रखते प्रांत संगठन मंत्री पश्चिमी ? - फोटो : SAHARANPUR
बांग्लादेशियों को संरक्षण देने वालों पर हो कार्रवाई : गोपाल
विज्ञापन

सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि सहारनपुर सहित आसपास के जिलों में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई हैं। सहारनपुर से पकड़े गए बांग्लादेशियों को संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही बसपा सांसद की मीट फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों की भी जांच कराई जाए। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच की बेहट रोड स्थित भाजपा के पुराने कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें प्रांत संगठन मंत्री गोपाल और प्रांत उपाध्यक्ष लवकुश शामिल हुए। गोपाल ने कहा कि सांसद की फैक्टरी में बांग्लादेशियों को काम दिया गया। उनके पासपोर्ट और पहचान पत्र बने और बैंकों में खातों से लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। यह राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष लवकुश और प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि सहारनपुर का देवबंद क्षेत्र भी संदिग्धों की शरणास्थली बना हुआ है, जो जिले के लिए खतरनाक है। इस दौरान महंत मदनदास महाराज, गिरीराज राणा, अंशुल धीमान, जितेंद्र राणा, अंकित सैनी, रोहित शर्मा, सोनू चौधरी, सुनील त्यागी, प्रणय चौधरी, मांगेराम त्यागी, संजीव ठाकुर, अवधेश सिंह शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मनोज उपाध्याय व संचालन महामंत्री जितेंद्र राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed