फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Several issues raised at the State Bank of India Pensioners' Association meeting.

Saharanpur News: भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उठे कई मुद्दे

Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Several issues raised at the State Bank of India Pensioners' Association meeting.
सहारनपुर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक देहरादून रोड स्थित सभागार में हुई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। अध्यक्षता आरके भटनागर ने की। जिला सचिव एसडी शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का परिचय कराया। बैठक में एसबीआई के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के साथ ही उन्हें बैंक की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष आरके भटनागर ने बैंक की चिकित्सा डिस्पेंसरी में सुधार की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह और अनिल सिंघल ने डिस्पेंसरी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं होने की समस्या रखी। जिला सचिव एसडी शर्मा ने बैंक की ओर से उपलब्ध स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का समय से नवीनीकरण कराने की मांग की। सहसचिव अनिल शर्मा ने सुझाव दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेंशनर्स से नियमित संपर्क बनाए रखें। इस दौरान उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, सहसचिव अनिल शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, आरपी शर्मा, एमआई खान, विजय सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed