फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused who obtained police escort using fake letter arrested.

Saharanpur News: फर्जी पत्र से पुलिस स्कॉर्ट लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accused who obtained police escort using fake letter arrested.
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से पुलिस स्कॉर्ट लेने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को एक संगठन से जुड़ा बताते हुए फर्जी पत्र के आधार पर पुलिस स्कॉर्ट लेने का प्रयास किया था। उपनिरीक्षक नरेंद्र भड़ाना की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद अनस निवासी गांव मिर्जापुर पोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसने केंद्र सरकार से जुड़े एक कथित संगठन के नाम पर फर्जी पत्र तैयार कर सहारनपुर भ्रमण के दौरान पुलिस स्कॉर्ट लेने की कोशिश की। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बेहट रोड स्थित गोयल ढाबे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed