फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of raping three minor girls arrested

Saharanpur News: तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping three minor girls arrested
सहारनपुर। मिर्जापुर पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाम के समय तैयार होकर बाइक से निकलता था। किसी मोहल्ले में जाकर अकेली बच्चियों को बहला-फसलाकर सुनसान जगह पर ले जाता था। दुष्कर्म कर उसी मोहल्ले में छोड़ता था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी से हुई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 25 और 29 अक्टूबर को तीन पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने तहरीर में बताया कि एक अज्ञात युवक बाइक पर उनके लड़कियों को जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात युवक की तलाश को लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के करीब 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आरोपी नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ सल्लू निवासी गाडा रोड गांव मिर्जापुर को शेरपुर पेलो रोड पर खंडहर नुमा मकान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पता पूछने के बहाने नाबालिग लड़कियों को ले जाता था। शोर मचाने पर मारपीट करता था। वह एक सप्ताह में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed