Accident in Saharanpur: पिकअप और थ्रीव्हीलर में भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार, 10 लोग हुए घायल, आठ की हालत गंभीर
Accident in Saharanpur : पिकअप और थ्रीव्हीलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान रोड पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह में बाईपास मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के नजदीक पिकअप व थ्रीव्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। आठ लोगों को गंभीर हालत के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव ताताहेडी निवासी कुछ लोग शानिवार को थ्रीव्हीलर में बैठकर कहीं जा रहे थे। जिस समय वह लोग गंगोह में प्रभा गार्डन के पास प्राचीन शिव मंदिर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वहां चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी
जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे गन्ने का रस बेच रहे पिता-पुत्र भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें
ये हुए हैं घायल
घायलों में ताताहेडी निवासी फैजान, आसमा, जैतून, नसरीन, कोशिदा, युनूस, शकीला, तब्बसुम एवं गांव चकवाली निवासी ओमकार एवं उसका पुत्र आशू शामिल है। इनमें से तबस्सुम एवं यूनुस को छोड़कर बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।