फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident in Saharanpur and seven people injured, refer to district hospital

सहारनपुर में हादसों का कहर: सात लोग हुए घायल, छह की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए किया रेफर

Sat, 29 Jul 2023 10:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 10:17 AM IST
सार

Saharanpur News : दो अलग-अलग हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Accident in Saharanpur and seven people injured, refer to district hospital
हादसे में घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बेहट के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेहट लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पहला हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर उर्फ नानूवाला निवासी शराफत (25) पुत्र दिलशाद, फरमान (23) पुत्र याकूब, शाहरुख (22) पुत्र दिलशाद, मुंतजीर (26) पुत्र यासीन, आजम (27) पुत्र कासिम दो बाइकों पर मिर्जापुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। कासमपुर पुलिया के बीच पजना नदी के पुल के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटनास्थल पर पहुंची मिर्जापुर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, दूसरा हादसा भी इसी थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर-साढौली भूड़ संपर्क मार्ग पर रात करीब नौ बजे हुआ। 

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा निवासी सहीराम (50) व उसका भाई ईसम सिंह (60) बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। दोनों हादसों के घायलों को सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने शराफत, फरमान, शाहरुख, मुंतजीर, आजम व सहीराम को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed