फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abuse of Kovid patients will not be tolerated: Mandalayukta

कोविड मरीजों के साथ दुव्यर्वहार बर्दाश्त नहीं होगा: मंडलायुक्त

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Abuse of Kovid patients will not be tolerated: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि कोविड मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों को कोविड कमांड सेंटर से जोड़ा जाए। मरीज के परिजनों को उसकी स्थिति के बारे में समय समय पर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक में मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं सरकारी और प्राइवेट कोविड अस्पतालों के प्रबंधकों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। कोई भी अस्पताल इलाज की निर्धारित दर से ज्यादा फीस लेता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल में एक कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कोविड अस्पताल प्रतिदिन कोविड मरीजों से संबंधित सूचना पोर्टल पर अपलोड करेंगे। अस्पताल में हुई मृत्यु के सही और स्पष्ट कारणों का उल्लेख करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्राईवेट अस्पताल में किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना नहीं किया जाए। धन के अभाव में कोई भी गरीब मरीज इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। गरीब मरीजों को खर्च आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया जाएगा। सभी कोविड पॉजीटिव और लक्षणयुक्त व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाए।
विज्ञापन

मेडिकल किट में पेरासिटामोल की 15 गोली, आईवरमेक्टिन की पांच गोली, एजिथ्रोमाईसिन की पांच गोली, विटामिन-सी की सात गोली, जिंक टेबलेट की सात गोली, विटामिन बी कॉम्पलेक्स की सात गोली, विटामिन डी-3 की तीन गोली दी जाएंगी। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य अनीता जोशी, मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी और प्राइवेट कोविड अस्पतालों के प्रबंधक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed