फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abhishek murder case: Having relation with someone else's wife proved costly, pushed her into the drain

अभिषेक हत्याकांड: दूसरे की पत्नी से संबंध बनाना पड़ा भारी, नाले में धकेलकर मार डाला, जीजा और साला गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Nov 2025 10:41 PM IST
सार

Saharanpur News: 22 अक्तूबर को दूधली गांव के नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त  सिंधावली गांव के अभिषेक के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच की और हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Abhishek murder case: Having relation with someone else's wife proved costly, pushed her into the drain
गिरफ्तार जीजा-साला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंधावली गांव निवासी अभिषेक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी से प्रेम संबंध होने पर उसके पत्नी ने अपने साले के साथ मिलकर मार डाला। पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

22 अक्तूबर को अभिषेक का शव दूधली-गोपाली मार्ग स्थित नाले में पड़ा मिला था। दो दिन बाद उसकी शिनाख्त हुई थी। मृतक के पिता नरेश ने मिरगपुर गांव निवासी पिंकेश उर्फ काला और उसकी पत्नी काजल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विवेचना के दौरान पिंकेश के साले जनपद मुजफ्फरनगर की नई मंडी शेरनगर निवासी सत्यम का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को दोनों हत्यारोपी कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 
 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में हत्यारोपी पिंकेश ने बताया कि मृतक अभिषेक का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फरार होने की फिराक में थे। इस बारे में उसने साले सत्यम को जानकारी दी। 
 

बताया कि उन्होंने पत्नी की हत्या की योजना बनाई, लेकिन छोटे बच्चे होने के कारण निर्णय बदल लिया। इसके बाद साले सत्यम ने अभिषेक से फोन पर बातें करनी शुरू कीं। 21 अक्तूबर को उन्होंने अभिषेक को शेरनगर बुलाया, वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई।
 

जब वह नशे में हो गया तो दोनों उसे लेकर दूधली पहुंचे और नाले में धकेल दिया। उसकी मौत होने तक दोनों वहीं रुके रहे। पिंकेश ने बताया कि उन्होंने उसका मोबाइल ऑफ कर दिया और लौटते समय रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed