Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akhilesh major political move in Western UP two former ministers to join his fold

Saharanpur News: पश्चिमी यूपी में अखिलेश का बड़ा सियासी दांव, दो पूर्व मंत्री होंगे साइकिल पर सवार

Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh major political move in Western UP two former ministers to join his fold
सहारनपुर। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर होने वाला है। भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल को झटका देते हुए दो पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल सिंह की सपा में वापसी कराकर अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी में बड़ा सियासी दांव खेलने जा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में दोनों पूर्व मंत्रियों ने इसकी पुष्टि की है। दोनों का कहना है कि दिवाली के तुरंत बाद सपा का दामन थाम लेंगे।
विज्ञापन


साहब सिंह सैनी : सपा से भाजपा और अब फिर सपा की ओर
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। उनकी पहचान सैनी समाज के प्रभावशाली नेताओं में होती है। वह समाजवादी पार्टी के पुराने नेताओं में रहे हैं और मुलायम सिंह यादव के दौर से उनका राजनीतिक जुड़ाव रहा है। अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। जुलाई 2023 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग, विशेषकर सैनी समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें अपने साथ जोड़ा था। अब करीब तीन साल बाद उनका फिर सपा में लौटने का फैसला भाजपा के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन

साहब सिंह सैनी की वापसी का सबसे अहम पहलू नकुड़ विधानसभा सीट को माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें 2027 के चुनाव में नकुड़ से टिकट देने का भरोसा दिया गया है। फिलहाल नकुड़ से भाजपा के मुकेश चौधरी विधायक हैं। इस सीट पर सैनी मतदाताओं का मजबूत आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरपाल सिंह : खिलाड़ी से राजनीति तक का सफर
चौधरी नीरपाल सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के सक्रिय चेहरों में गिने जाते रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले नीरपाल सिंह सपा में राज्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी खेल जगत में सक्रियता और खिलाड़ियों के बीच संपर्क उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अगस्त 2022 में उन्हें पार्टी के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इस जिम्मेदारी के तहत उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं और खेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। फिलहाल वह खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी हैं। नीरपाल सिंह का रालोद छोड़कर सपा में जाना पार्टी के लिए संगठनात्मक नुकसान हो सकता है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की युवा और खेल जगत से जुड़ी गतिविधियों को इससे झटका लग सकता है।


भाजपा और रालोद के सामने क्या होगी चुनौती
साहब सिंह सैनी के जाने के बाद भाजपा के लिए चुनौती हो सकती है। इस सामाजिक समीकरण को लेकर पार्टी को नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ सकती है। वहीं रालोद के लिए नीरपाल सिंह का जाना संगठन के एक ऐसे चेहरे का जाना है, जिसे खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी तरफ सपा को इन दोनों नेताओं के आने से पश्चिमी यूपी में संगठनात्मक और सामाजिक विस्तार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed