फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AAP workers submitted memorandum to the Deputy Collector

आप कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
AAP workers submitted memorandum to the Deputy Collector
सहारनपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर संगीता राघव को सौंपा। उन्होंने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश करार देते हुए घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जिस तरह भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है वह उसकी बौखलाहट को दर्शाता है। इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का रवैया उससे भी ज्यादा शर्मनाक है। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में जिस प्रकार कई अवरोधों को पार करने दिया गया और सीसी टीवी तोड़ने दिए गए एवं मकान पर लाल पेंट फेंका गया वह गृहमंत्रालय की विफलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता चुभ रही है। उन्होंने घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, सुशील टांक, मोनिका चौहान, रविन्द्र राठी, कमलेश, वसीम राणा, अनवर, योगेश चौधरी, अलीशान, प्रवीण धीमान, कंवरपाल, अविनाश चौधरी, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed