फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man walking on the track dies after being struck by a train

कान में लीड लगा ट्रेक पर घूम रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 26 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
A young man walking on the track dies after being struck by a train
नानौता (सहारनपुर)। रेलवे लाइन पर कान में लीड लगाकर गाने सुनते जा रहे युवक की अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन के नीचे फंसे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी रामकुमार बाल्मीकि का पुत्र अनिकेत ऊर्फ कालू (20) जंधेड़ी चेकपोस्ट के पास भुट्टा बेचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब पौने छह बजे कालू गांव के पास रेलवे लाइन पर कान में लीड लगाकर मोबाइल से गाने सुन रहा था। इसी बीच दिल्ली की ओर से सहारनपुर जा रही गाड़ी संख्या 19609 अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस आ गई। कान में मोबाइल की लीड लगी होने के कारण कालू को ट्रेन आने की जानकारी नहीं लग सकी। रेलवे लाइन पर युवक को चलते देख लोको पायलट ने ट्रेन का हॉर्न भी बजाया गया, लेकिन उसको आवाज सुनाई नहीं दी। इससे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

चालक ने आगे जाकर ट्रेन को रोक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को किसी तरह ट्रेन के नीचे से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सुबह ग्राम जंधेड़ी के पास रेलवे लाइन पर कान में लीड लगाकर गाने सुन रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed