फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man fell from the window of a moving bus and died

Saharanpur News: चलती बस की खिड़की से गिरा युवक, मौत

Mon, 30 Sep 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from the window of a moving bus and died
सोनू, फाइल फोटो। बेहट में बस गिरकर व्य​क्ति की मौत, खबर का फोटो
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर चलती बस की खिड़की से गिरकर गांव भूकड़ी निवासी सोनू (30) की मौत हो गई। हादसे के समय चालक ने बस नहीं रोकी और सोनू को सड़क पर ही तड़पता छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे बेहट सीएचसी लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगर चालक बस को रोककर सोनू को अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की देर रात कलसिया से पहले मशखरा नदी के पुल के पास हुआ। गांव भूकड़ी निवासी सोनू (30) पुत्र धर्मपाल किसी काम से बेहट आया था। रात करीब नौ बजे घर जाने के लिए वह बेहट से बस में सवार हो लिया और खिड़की पर खड़ा हो गया। कलसिया से पहले ही अचानक वह बस से गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि चालक बस को रोककर सोनू को तुरंत अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मृतक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए थे। हादसे की जिम्मेदार बस और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। अभी तक परिजनों की तरफ से भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed