फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A woman who feeds her baby can do fasting

हेल्पलाइन : बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला कर सकती रोजा कजा

Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
A woman who feeds her baby can do fasting
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्प लाइन पर रोजेदारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रमजान में एक खास इबादत ऐतेकाफ होती है, जब रोजेदार खुद को दुनिया और घर वालों से अलग कर पूरा समय इबादत में लगाता है। मर्दों का ऐतेकाफ मस्जिदों में होता है। मोहल्ले की मस्जिदों में किसी एक व्यक्ति ने भी ऐतेकाफ कर लिया तो सबकी की ओर से अदा हो जाता है, अगर किसी एक ने भी अदा नहीं किया तो सभी गुनहगार होंगे। महिलाओं को घर में ऐतेकाफ करना चाहिए।
विज्ञापन

सवाल : लखीमपुर खीरी से लबीबा खातून ने पूछा कि उनका पांच माह का बच्चा है, जो काफी कमजोर है और मां का दूध पीता है। रोजे की हालत में बच्चे को दूध पिलाने के लिए शरीयत में क्या कहा गया है।
विज्ञापन

जवाब : शरीयत के मुताबिक अगर दूध पिलाने वाली महिला के रोजा रखने की वजह से बच्चे की सेहत पर असर आ रहा है और कमजोरी की वजह से महिला दूध नहीं पिला रही है, तो ऐसी सूरत में शरीयत इजाजत देती है कि महिला रोजा न रखे और बाद में कजा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : देवबंद निवासी खलील ने पूछा कि क्या कई लोगों का फितरा एक ही गरीब को देने जायज है।
जवाब : जी हां, कई लोगों का फितरा एक गरीब को देना या किसी एक का फितरा चंद गरीबों को देना जायज है।
इन नंबरों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाटस एप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed