{"_id":"6aee332f3e67d12161088b77","slug":"a-windfall-for-markets-on-dhanteras-business-estimated-at-around-400-crore-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187493-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा, करीब 400 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा, करीब 400 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Sat, 07 Nov 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आया। सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारों की रौनक बनी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए शोरूम और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ मौजूद रही। धनतेरस पर किसी के घर नई कार पहुंची तो किसी ने बाइक और स्कूटी खरीदकर त्योहार की खुशियां दोगुनी कीं। कारोबारियों के अनुसार जिलेभर में करीब 400 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 बजे से था। करीब 11 बजे महानगर के बाजार पूरी तरह से खुल गए। खरीदारों की सबसे अधिक संख्या मिठाई, किराना, सजावटी सामान, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा आदि शोरूम में दिखाई दी। देर शाम तक खरीदारी का दौर चला। धनतेरस की खरीदारी ने बाजारों में दिवाली का उत्साह उमंग को और गहरा कर दिया।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर धनवर्षा हुई। वाहन शोरूम के मालिक शंकर कपिल ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार धनतरेस के दिन उनके यहां से 150 वाहनों की डिलीवरी हुई है। इसी तरह अजय आर्य ने बताया कि उनके शोरूम से 50 बाइक और स्कूटी की डिलीवरी हुई है। इसी तरह कार कंपनी के शोरूम के मालिक राघव ने बताया कि उनके यहां से दो दिनों में 21 कारों की डिलीवरी की गई है। लिंक रोड स्थित दोपहिया वाहन शोरूम के मालिक हरवीर सिंह बाबा ने बताया कि उनके शोरूम से देर शाम तक 450 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
- सोने-चांदी के सिक्कों की खनक से चमका सराफा बाजार
धनतेरस पर कीमती धातुओं की खरीदारी को शुभ मानने के चलते सराफा बाजार में भी रौनक रही। सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की बिक्री हुई। इस बार दस ग्राम के बजाए आठ ग्राम वाले चांदी के सिक्कों की मांग अधिक रही। साथ ही सवा पांच इंच के भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां अधिक पसंद की गई।
स्टील के डिनर सेट से पीतल-कांसे के बर्तनों की खरीदारी
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा ने बर्तन बाजार में भी रौनक बढ़ा दी। दुकानों पर स्टील के डिनर सेट, थाली, कटोरी, गिलास और चम्मच की कई वैरायटी उपलब्ध रहीं। प्रेशर कुकर और नॉनस्टिक कुकवेयर की भी खरीदारी हुई। साथ ही तांबे की बोतल, जग, पीतल और कांसे के बर्तनों को भी ग्राहकों ने पसंद किया। छोटे परिवारों से लेकर बड़े परिवारों तक के लिए अलग-अलग रेंज के बर्तन उपलब्ध रहे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भी खरीदारों की चहल-पहल रही।
- काजू कतली पर टिकी नजर तो ड्राई फ्रूट मिठाइयों का भी क्रेज
त्योहार की खुशियां एक-दूसरे को बांटने के लिए मिठाई का खास क्रेज रहता है। हालांकि पिछले दो से तीन वर्षों में मावे के बजाए ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाई और चॉकलेट्स की मांग अधिक रही। वहीं सजावट के लिए माता लक्ष्मी के चरण, रंगोली के लिए रंग का सेट, मिट्टी की डिजाइन की मूर्तियां, रेडीमेड रंगोली, तोरण द्वार आदि की भी खरीदारी हुई।
बोले कारोबारी
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने बताया कि धनतेरस से दिवाली तक जिले में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। त्योहार को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
- चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के जिलाध्यक्ष रवींद्र मिगलानी ने बताया कि धनतेरस से दिवाली तक इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
- ज्वेलर्स शोरूम स्वामी वैभव जैन ने बताया कि धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की खरीदारी हुई। इस बार पांच और आठ ग्राम में भी चांदी के सिक्के तैयार कराए गए।
- दिल्ली रोड स्वीट्स के स्वामी अजय अरोड़ा ने बताया कि दिवाली पर मिठाइयों की अच्छी मांग रहती है। ग्राहकों ने काजू कतली, बादाम बर्फी और पिस्ता रोल को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों ने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयों की खरीदारी की।