{"_id":"5eb19f2c8ebc3e906b601c82","slug":"a-villager-died-in-a-fight-over-a-minor-matter-saharanpur-news-mrt480550816","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर हुई मारपीट में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर हुई मारपीट में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
मृतक के भाई ने चार के खिलाफ कराई हत्या की रिपोर्ट दर्ज
चिलकाना(सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव हरडाखेड़ी में ताश खेलते समय हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक ग्रामीण को ज्यादा चोट आ गई। परिजन घायल को लेकर पीजीआई पिलखनी गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव हरड़ाखेड़ी में इरशाद के घेर में कुछ लोग ताश खेल रहे थे। ताश खेलते समय उनमें आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें 48 वर्षीय जमशेद पुत्र फरजंद को ज्यादा चोट लग गई। जमशेद के परिजन उसे पीजीआई पिलखनी में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जमशेद हरियाणा के यमुनानगर के मुलाना अस्पताल की कैंटीन में काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर आया हुआ था। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपने पीछे 11 साल के बेटे और पत्नी को छोड़ गया है। जमशेद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई शादीन की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों सादिक, राशिद, जुनैद, इरशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।