फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A teenager who gave Azaan in the mosque died due to electrocution

सहारनपुर: करंट से मस्जिद में अजान देने वाले किशोर की मौत

Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
A teenager who gave Azaan in the mosque died due to electrocution
नानौता। मस्जिद में नमाज के बाद स्टेबलाइजर से बिजली कम करने गए 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को दफनाया। किशोर की मौत से परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी मोहसीन का पुत्र सादिक कुरान हाफिज था। वह मस्जिद में नमाज व अजान दिया करता था। मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे सादिक ने नमाज के बाद तेज आई बिजली को कम करने के लिए जैसे ही स्टेबलाइजर को हाथ लगाया तो उसको करंट लग गया। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गमगीन माहौल में शव को दफना दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed