फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A suspicious letter arrived in the district jail, release the undertrial prisoner

Saharanpur News: जिला कारागार में आया संदिग्ध पत्र, हवालाती बंदी को रिहा करो

Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A suspicious letter arrived in the district jail, release the undertrial prisoner
सहारनपुर। राष्ट्रपति भवन से जिला कारागार में आए पत्र ने खलबली मचा दी। पत्र में आदेश दिए गए कि हवालाती बंदी अजय को समय पूर्व रिहा किया जाए। जेल प्रशासन ने पत्र की वैधता पर सवाल उठाते हुए थाना जनकपुरी में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दरअसल, कई दिन पहले जिला कारागार में पोस्ट के माध्यम से एक पत्र आया। इसमें राष्ट्रपति भवन का हवाला देते हुए आदेश दिए गए थे कि हवालाती बंदी थाना सरसावा के झरौली निवासी अजय पुत्र रामपाल को समय से पूर्व रिहा किया जाए। आरोपी अजय को पिछले साल 24 नवंबर को हत्या और साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

पत्र में यह भी लिखा गया था कि यह आदेश राष्ट्रीय विशेष अदालत राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी किया गया है। जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय को इस पत्र की वैधता पर संदेह हुआ। हवालाती बंदी अजय का पूरा ब्योरा जुटाया गया, लेकिन ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि राष्ट्रपति भवन की तरफ से कोई आदेश जारी हुआ हो। इसके बाद जेल अधीक्षक की तरफ से जनकपुरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed