मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा, 10 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार
Saharanpur News : सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सहारनपुर जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक 10 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता गया कि चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार बदमाश थाना कोतवाली देहात पुलिस पर फायरिंग करते हुए नंदी फिरोजपुर के जंगल की तरफ भागने लगे। वहीं, पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
वहीं, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश आकिल पुत्र शकील निवासी ग्राम शेखपुरा थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है। बदमाश आकिल 10 हजार का इनामी है, जो थाना सदर बाजार से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था l