{"_id":"666b67bb303333cd710ac474","slug":"a-prisoner-died-in-the-district-jail-he-was-undergoing-treatment-for-tb-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-125518-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला कारागार में बंदी की मौत, टीबी का चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला कारागार में बंदी की मौत, टीबी का चल रहा था इलाज
Fri, 14 Jun 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में गांव बंदूकची निवासी बंदी रहमान उर्फ भूरा (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 28 दिन से जेल में बंद था। वह नशे का आदी था और टीबी का भी इलाज चल रहा था।
रहमान उर्फ भूरा को थाना नानौता पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। 15 मई को उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। सभी जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में टीबी की पुष्टि हुई। जेल प्रशासन ने छह जून को बंदी का जिला अस्पताल में टीबी इलाज के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार सुबह बंदी रहमान की अचानक तबीयत खराब होने के चलते मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि बंदी रहमान की तबीयत ठीक नहीं थी। वह टीबी बीमारी से भी पीड़ित था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।