फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A path strewn with flowers for Prachi; the district turned out in full force to welcome the daughter.

Saharanpur News: प्राची की राह में फूल ही फूल, बेटी के स्वागत में उमड़ा जिला

Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A path strewn with flowers for Prachi; the district turned out in full force to welcome the daughter.
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्राची चौधरी का स्वागत करने पहुंचे विधायक और मेयर व अन्य क्षेत्रवासी 
सहारनपुर। जिस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगा लहराकर सोना जीता, उसके स्वागत में शुक्रवार को सहारनपुर से लेकर झबीरण तक पूरा इलाका उमड़ पड़ा। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी की एक झलक पाने के लिए परिजनों से लेकर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों तक में जबरदस्त उत्साह रहा। स्टेशन पर भारत माता के जयकारों से स्वागत हुआ तो गांव तक रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। खुली जीप में रोड शो करते हुए प्राची गांव पहुंचीं और मंदिर में माथा टेककर बड़ों का आशीर्वाद लिया। घर पहुंचते ही ढोल की थाप पर जश्न शुरू हो गया। गांव के स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्राची को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी का शुक्रवार को सहारनपुर स्टेशन पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ। परिजनों के साथ खेल प्रेमी बड़ी संख्या में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से प्राची चौधरी दोपहर करीब 12:50 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर उन्हें लेने के लिए उनकी बहन, भतीजी एवं अन्य परिजन पहले से ही मौजूद थे। ट्रेन के पहुंचते ही भारत माता की जय के नारों से प्राची चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। बताया कि उनका सपना डीएसपी बनने का है। प्रदेश सरकार गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्त करती है। अब वह मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगी। बताया कि आगामी विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीतना उनका अगला लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ओलंपिक 2028 के खेलों के लिए भी वह अभी से तैयारी कर रही हैं। प्राची चौधरी को स्टेशन से खुली जीप में ले जाया गया। कुछ दूर जाकर उन्होंने गाड़ी बदल ली। स्टेशन पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, महापौर डॉक्टर अजय कुमार, रालोद के प्रदेश सचिव चौधरी धीर सिंह, खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा, एथलेटिक्स के सहायक प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव के डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने भी प्राची चौधरी को बधाई दी।


- प्राची की झलक पाने को बेताब रहे परिजन और प्रशंसक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। झबीरण की बेटी प्राची चौधरी के गांव पहुंचने पर पूरा गांव खुशी से झूम उठा। स्टेशन से गांव पहुंचने तक के रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपनी बेटी का अभिनंदन किया। प्राची भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती नजर आईं। प्राची ने पूरे गांव में रोड शो करके बड़ों का आशीर्वाद लिया। प्राची ने घर पहुंचने से गांव के मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया।

घर पहुंचने पर परिजनों ने तिलक कर और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ढोल की थाप पर परिजन और ग्रामीण जमकर झूमे। गांव के ही स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी सहित समाज के लोगों और ग्रामीणों ने प्राची को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्राची ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। कहा कि प्राची की सफलता गांव की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed