फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A massive fire broke out in a cardboard warehouse, killing three animals and injuring the owner.

Saharanpur News: गत्ते के गोदाम में भीषण आग, तीन पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा

Thu, 21 May 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a cardboard warehouse, killing three animals and injuring the owner.
गंगोह के गोदाम में लगी आग। स्त्रोत नागरिक 
- दमकल की 17 गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन

-लाखों रुपये का नुकसान, एसडीएम और सीओ भी पहुंचे मौके पर

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोह(सहारनपुर)। मोहल्ला गुलाम औलिया में गत्ते के एक गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग गई। आग की चपेट में आने से दो कटिया और एक बकरी की मौत हो गई, जबकि गोदाम स्वामी नवाब कुरैशी भी झुलस गया। दमकल की 17 गाड़ियों की मदद से करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
मोहल्ला गुलाम औलिया स्थित एमएस नमरा ट्रेडर्स के मालिक नवाब कुरैशी ने बताया कि रात करीब दो बजे गोदाम से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी। गोदाम के ऊपर ही परिवार रहता है। आग लगते ही सबसे पहले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ-साथ पशुओं को बचाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में भारी मात्रा में रखा गत्ता आग पकड़ने के बाद तेजी से धधक उठा, जिससे आग लगातार फैलती चली गई। इसी दौरान गोदाम स्वामी नवाब कुरैशी आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन पशुओं की मौत हो गई जबकि एक भैंस भी झुलस गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़, सरसावा, रामपुर आदि स्थानों से आई दमकल की गाड़ियां सुबह तक आग बुझाने में जुटी रहीं। गत्ते के बड़े ढेर और लगातार उठती लपटों के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। गोदाम स्वामी के अनुसार गोदाम में करीब 10 गाड़ियों का गत्ता रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। दस लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि वह अपने भाइयों फैजान, मोहसिन, मुन्ना, सनव्वर और दानिश के साथ पिछले 25 वर्षों से गत्ते और कबाड़ के कारोबार से जुड़े हैं। इस हादसे ने परिवार की वर्षों की मेहनत को पलभर में तबाह कर दिया। एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार और सीओ गंगोह अशोक सिसोदिया ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को उचित मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed