फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A man was defrauded of seven and a half lakh rupees on the pretext of being sold a plot of land.

Saharanpur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी

Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A man was defrauded of seven and a half lakh rupees on the pretext of being sold a plot of land.
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र के एक युवक से प्लॉट दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। बाद में जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




बेहट के मोहल्ला खालसा निवासी मोहित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रकम सिंह, चांदनी सिंहवाल और विकास से पुरानी जान-पहचान थी। बेहट रोड स्थित सोमती नगर कॉलोनी में प्लॉट बेचने की बात कही। बताया गया कि यह जमीन उनकी खरीदी हुई है और कॉलोनी का नाम सोमती नगर रखा गया है। प्लॉट नंबर 52 का सौदा 6200 रुपये प्रति वर्गगज की दर से तय हुआ, जिसकी कीमत 6.94 लाख रुपये बताई गई। विपक्षियों ने विकास को अपना एजेंट बताया। 28 सितंबर 2022 को पीड़ित ने 50 हजार रुपये नकद बयाने के रूप में दिए, जिसकी रसीद भी दी गई। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में विपक्षियों और उनके परिजनों के खातों में यूपीआई व आरटीजीएस के माध्यम से 5.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए, जबकि 2.80 लाख रुपये नकद दिए गए। इस प्रकार करीब 7.90 लाख रुपये विपक्षियों को दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि लंबे समय तक न तो बैनामा किया गया और न ही रुपये वापस किए गए। एक दिसंबर 2025 को पीड़ित ने अपनी रकम या जमीन मांगी तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रकम सिंह, चांदनी सिंहवाल और विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed