सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम
Saharanpur Accident News : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर गांव जंधेड़ा समसपुर के पास शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
थाना रामपुर के गांव घाटहेड़ा निवासी अनुज (23) पुत्र राजू बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात किसी कार्य से गागलहेड़ी जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली हाईवे पर गांव जंधेड़ा समसपुर के पास पहुंचा तो सहारनपुर की और से तेज गति से आ रहे ट्रक से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में अनुज की मौके पर मौत हो गईं।
यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के चाचा संजीव ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना रामपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट