फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elections 2024: SP nominated former MP Yashveer Singh on Bijnor Lok Sabha seat and Manoj Kumar on Nagina

Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 15 Mar 2024 06:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2024 06:24 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। यहां पूरी लिस्ट देखिए।

विज्ञापन
Elections 2024: SP nominated former MP Yashveer Singh on Bijnor Lok Sabha seat and Manoj Kumar on Nagina
दावेदारों से मंथन करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सपा ने बिजनौर लोकसभा सीट पर यशवीर सिंह और नगीना लोकसभा सीट पर पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को टिकट दिया है। उधर, मेरठ लोकसभा सीट के लिए एडवोकेट भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि भानु प्रताप सिंह ने ईवीएम बदलने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। वे मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। पेशे से वकील हैं। उन्हें सपा में आपसी खींचतान का फायदा मिला है।
विज्ञापन



 

Elections 2024: SP nominated former MP Yashveer Singh on Bijnor Lok Sabha seat and Manoj Kumar on Nagina
अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

बताया गयाकि मेरठ से शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान और योगेश वर्मा टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। इसका फायदा भानु प्रताप सिंह को मिला। अमर उजाला ने दो दिन पहले ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि इस बार कोई नया बाजी मार सकता है।

सपा ने मेरठ में दलित कार्ड खेला है। भानु प्रताप सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील है। वैसे योगेश वर्मा को टिकट देकर भी दलित कार्ड खेला जा सकता था पर आपसी खींचतान में योगेश वर्मा का टिकट कट गया।
विज्ञापन

Elections 2024: SP nominated former MP Yashveer Singh on Bijnor Lok Sabha seat and Manoj Kumar on Nagina
समर्थकों के साथ भानु प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
वहीं, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भानु प्रताप सिंह के साथ फोटो डालने शुरू कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed