भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
Lok Sabha Elections 2024 : सपा ने मेरठ लोकसभा सीट से भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया है। जानिए भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने मेरठ लोकसभा सीट से अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट के लिए शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान और योगेश वर्मा टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। लेकिन पार्टी भानु प्रतास सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
कौन है भानु प्रताप सिंह?
भानु प्रताप सिंह पेशे से वकील हैं। बताया गया कि वे सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें मेरठ सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाकर सभी चौंका दिया है। भानु प्रताप सिंह ने ईवीएम बदलने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। वे मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। उन्हें सपा में आपसी खींचतान का फायदा मिला है। हालांकि, अमर उजाला ने दो दिन पहले ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि मेरठ में कोई नया चेहरा ही बाजी मार सकता है।
वहीं, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भानु प्रताप सिंह के साथ फोटो डालने शुरू कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है।
प्रोफाइल
नाम - भानु प्रताप सिंह
पिता - पदम सिंह, रिटायर्ड एडीजे दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीति में सक्रिय रहे और चुनाव भी लड़ा
शिक्षा - बुलंदशहर प्राइमरी स्कूल से आठवीं, बुलंदशहर जीआईसी से स्कूलिंग, मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ कॉलेज से 1993 में लॉ की पढ़ाई पूरी की।
प्रोफेशन - सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट
निवास - मूल रूप से बुलंदशहर से ताल्लुक रखने वाले भानु प्रताप सिंह इन दिनों राजेंद्र नगर साहिबाबाद में रहते हैं।
राजनीति प्रोफाइल - राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
यह भी पढ़ें: Saharanpur: देवबंद में महिला की लाश मिलने से सनसनी, क्षत-विक्षत हालत में था शव, देखकर कांप उठा लोगों का दिल
खास पॉइंट -
ईवीएम हटाओ अभियान चलाया था। 13 अप्रैल 2022 को जहां-जहां बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती थी वहां उन्होंने ईवीएम हटाओ अभियान चलाया था। ईवीएम के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने वाले एडवोकेट हैं। प्रेसवार्ता कर ईवीएम के खिलाफ खुलासा किया था। लखीमपुर खीरी कांड में शहीद किसानों की अंतिम अरदास में भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: UP: मौलवी के बहकावे में आकर किया पत्नी का मर्डर, गुलफाम ने मुर्सलीन का पहले गला दबाया, फिर कैंची से किए वार