{"_id":"636d3bb245d5fd510b543774","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-dhamola-river-between-rakesh-and-sapna-cinemas-saharanpur-news-mrt613073497","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश और सपना सिनेमाघरों के बीच ढमोला नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश और सपना सिनेमाघरों के बीच ढमोला नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन
महानगर में ढमोला नदी पर इस स्थान पर बनाया जाएगा पुल।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में यातायात का सुचारु करने के लिए ढमोला नदी पर राकेश सिनेमाघर और सपना सिनेमाघर के बीच नया पुल बनाया जाएगा। यह पुल पांवधोई और ढमोला नदी के संगम स्थल पर बनाया जाएगा। पुल किशनपुरा और खानआलमपुरा को जोड़ेगा। उप्र सेतु निगम को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महानगर के यातायात को व्यवस्थित करने और सड़कों पर वाहनों का भार कम करने के लिए ढमोला नदी पर नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया था। इस पुल निर्माण की पूरी कार्ययोजना उप्र सेतु निगम ने तैयार कर ली है। जिस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह पुल पांवधोई नदी के अंतिम छोर पर राकेश सिनेमाघर और ढमोला नदी के पूर्व दिशा में सपना सिनेमाघर के बीच ढमोला नदी पर बनाया जाएगा। भविष्य में इस पुल की कनेक्टिविटी देहरादून रोड के पुल से भी जोड़ने की योजना है। इस पुल के बनने से यातायात सुगम होगा।
6.78 करोड़ में बनेगा पुल
इस परियोजना के लिए 6.78 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। नदी पर यह पुल 79.84 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 12.30 मीटर रहेगी। पुल पर दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा, ताकि पैदल भी निकलने में राहगीरों को परेशानी न हो। एक साल में इस पुल के निर्माण की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जाम से मिलेगी राहत
ढमोला नदी पर इस पुल के बनने से महानगर में जाम से राहत मिलेगी। पुल इधर किशनपुरा और उधर खानआमलपुरा क्षेत्र को जोड़ेगा। पांवधोई नदी पर दोनों ओर पटरी पर नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसे बेहट रोड पर पुल जोगियान तक बनाया जाएगा। वर्तमान में पांवधोई नदी की बायीं ओर की पटरी ढमोला नदी के पास आकर बंद होती है। पुल बनने से बेहट रोड से यातायात पांवधोई नदी की पटरी से होकर इस पुल को पार कर खानआलमपुरा में आकर देहरादून रोड पर पहुंचेगा। जबकि अभी तक देहरादून रोड से बेहट रोड जाने के लिए घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक से होकर जाना पड़ता है।
अवैध कब्जे हटाए जाएंगे
पांवधोई नदी के ढमोला नदी में संगम स्थल पर बायीं ओर नदी पर अवैध कब्जे किए गए हैं। यहां गोशाला और आश्रम का भी निर्माण किया गया है। जो पुल की जद में आ रहे है। सेतु निगम और नगर निगम यहां से इन अवैध कब्जे हटवाएगा। अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई बृहस्पतिवार से शुरू भी कर दी है।
ढमोला नदी पर नए पुल के निर्माण की कार्यवाही शुरू कर दी गई। अवैध कब्जे हटवाए जा रहे है। करीब एक साल में इस पुल का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। -सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम

महानगर में पांवधोई नदी के इस अंतिम छोर से ढमोला नदी के संगम स्थल पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।- फोटो : SAHARANPUR