फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मरे चूहे ने कराए तीन सस्पेंड

मरे चूहे ने कराए तीन सस्पेंड

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकलने के मामले में बीएसए विनय कुमार ने दो शिक्षिकाओं और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। स्कूल में गंदगी और बड़ी संख्या में चूहे घूमते हुए मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

याद रहे कि बृहस्पतिवार को नुमाइश कैंप के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील (दलिये) में मरा चूहा निकला था। मिड-डे मील प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर नंबर-1 के लिए भी था। यह दोनों विद्यालय एक ही परिसर में हैं। मामले का खुलासा होने पर सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक बैठे अफसरों में हड़कंप मच गया था। विभागीय अफसरों ने आनन-फानन में दोषी एनजीओ का दोपहर के भोजन का कार्य छीनकर इसकी जिम्मेदारी दूसरे एनजीओ को दे दी है। नगर क्षेत्र एनजीओ पर कार्रवाई के बाद विभाग ने दोनों स्कूलोें में तैनात दो शिक्षिकाओं और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए विनय कुमार का कहना है कि स्कूल के जिस कक्ष में एनजीओ का भोजन रखा जाता है, वहां बड़ी संख्या में चूहे घूमते पाए गए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नुमाइश कैंप नंबर एक की इंचार्ज अध्यापिका दीप्ति सैनी और प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर नंबर 1 की प्रधानाध्यापक निशा नरवरिया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरशद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से आया भोजन-नगर क्षेत्र में मिड-डे मील का कार्य वापस लेने के बाद शुक्रवार को स्कूलों में मिड-डे मील के लिए बच्चों को काफी इंतजार करना पड़ा। विभाग ने अब यह कार्य देहात क्षेत्र के एनजीओ को सौंपा है। इस फेरबदल में समय से स्कूलों में खाना नहीं पहुंचा। बच्चे दोपहर तक भोजन का इंतजार करते रहे। विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को बिस्कुट और अन्य सामग्री दी गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed