फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो बैग काट हजारों की नगदी उड़ाई

दो बैग काट हजारों की नगदी उड़ाई

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रायवाला कपड़ा मार्केट में खरीददारी करने गई दो महिलाओं के पॉलीथिन बैग काटकर 11 हजार की नगदी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी अकील अहमद की बेटी और बेटे की शादी है। मंगलवार को उनकी पत्नी सितारा बेगम और बेटी सलमा कपड़े खरीदने रायवाला मार्केट गई थी।
बताया जाता है कि जब दोनों एक दुकान पर खरीददारी कर रही तभी उनके पॉलीथिन बैग में रखा पर्स गायब हो गया। सितारा बेगम ने देखा तो पॉलीथिन कटी हुई मिली। पर्स में नौ हजार रुपये थे। इनके अलावा रायवाला में खरीददारी करने आई ज्ञान विहार की रहने वाली रेखा सिंह की पॉलीथिन की थैली काटकर ढाई हजार की नगदी चोरी कर ली गई।

दोनों महिलाओं ने दुकान पर मौजूद कुछ महिलाओं पर शक जताया लेकिन बाद में उनका कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों शिकायत करने मंडी थाने गई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि बाजार में जाकर रुपये चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान करके बता दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed