फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टीवी पर कार्टून देखना नाजायज : दारुल उलूम

टीवी पर कार्टून देखना नाजायज : दारुल उलूम

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
देवबंद, 26 अगस्त। टीवी चैनलों पर बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रसारित होने वाले विभिन्न कार्टून कार्यक्रमों पर इस्लामी कायदे कानून भारी पड़ा। पाकिस्तान से कार्टून देखने के लिए लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दारुल उलूम के मुफ्तियों ने साफ कहा कि चूंकि कार्टून जीवित छवि होती है इसलिए इसे देखना नाजायज है।
विज्ञापन

कार्टून नेटवर्क और पोगो चैनल पर प्रसारित होने वाले टॉम एंड जेरी, डोरेमौन, बेन टेन और छोटा भीम आदि कार्टून शो बच्चों के चेहते बने हुए हैं। बच्चों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चेहते कार्टून शो को देखने के लिए अकसर बड़ों के पसंदीदा कार्यक्रमों का भी विरोध कर देते हैं। कार्टून देखने को लेकर आठ जुलाई को पाकिस्तान से आनलाइन सवाल संख्या 46871 दारुल उलूम के मुफ्तियों से पूछा गया कि क्या आम मजाहिया (हास्य) कार्टून देखना पाप है या नहीं? मुफ्तियों ने 21 अगस्त को जवाब संख्या एन=10/1434/1117-1218 में शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि कार्टून चूंकि जीवित छवि होती है इसलिए यह देखना सही नहीं होगा चाहे वह आम हास्य कार्टून ही क्यों न हों।
विज्ञापन

मुफ्तियों ने कराची पाकिस्तान की एक पुस्तक का हवाला देते हुए कहा कि पुस्तक में कहा गया है कि जो तस्वीरें बनाना और घर में रखना नाजायज है उनका देखना भी अवैध है। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि कार्टून क्योंकि पिक्चर होती है और उसे देखने से लाभ कम और बच्चों को नुकसान अधिक होता है वह नाजायज है। मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के वरिष्ठ मुफ्ती अरशद फारुखी ने कहा कि दारुल उलूम से जो फतवा आया है वह सही है। उधर, इस्लामिक एकेडमी ने तालीमी मकासिद (जिनसे बच्चों का ज्ञान बढ़ता है) के लिए कार्टून शो देखने को जायज ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed