फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी का झांसा देकर तीन साल किया यौन उत्पीड़न

शादी का झांसा देकर तीन साल किया यौन उत्पीड़न

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल तक तलाकशुदा महिला का यौन उत्पीड़न करता रहा। अब वह शादी करने से भी मुकर गया है। महिला ने विरोध किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस बारे में इंद्रा चौक क्षेत्र की पीड़ित युवती ने एसपी सिटी दिलीप श्रीवास्तव से शिकायत की। उसने एसपी सिटी को बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक युवक उससे शादी का प्रस्ताव रखा। वह अक्सर उससे मिलने आता रहा। इस कारण उसके पति ने उसे तीन साल पूर्व उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद युवक ने उसे किराये पर मकान दिलवा दिया। वह शादी का झूठा वायदा कर और बच्चों को मार डालने की धमकी देकर उससे रेप करता रहा। एक साल पूर्व उसका गर्भपात भी करवाया। वह जब भी शादी के लिए कहती तो वह बहाना बना देता।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व पता चला कि युवक दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो उससे कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। युवक के परिजनों ने भी उसी का समर्थन किया। 18 नवंबर को युवक तीन अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सिटी ने महिला थाने को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed